logo

घाटशिला : राजाबासा के 6 परिवारों के घर पहुंची रोशनी, उज्जवल झारखंड योजना से शुरू हुई बिजली आपूर्ति

jjvbhdjhbd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला प्रखंड के राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत आज से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। इस योजना के अंतर्गत अब तक बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को कनेक्शन प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी परिवारों को सुरक्षित और सुचारू रूप से विद्युत सुविधा मिलती रहे और आगे किसी प्रकार की बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं को भी सुना तथा मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत छूटे हुए गांव और टोलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। उनके अनुसार, कार्य योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand Jharkhand updates in hindi Jharkhand News in Hindi latest updates Ghatshila Ghatshila News Updates latest Ghatshila news latest Ghatshila News Ghatshila News in hindi