सरायकेला:
सरायकेला के आदित्यपुर थानाक्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिससे महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम कमला देवी है। घटना को अंजाम उसके बेटे और बहू ने मिलकर दिया था। आरोपी बेटे का नाम प्रीतम कुमार है वहीं बहू का नाम रेणु है। मृतिका की बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

टीएमएच के पास से दोनों को दबोचा
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा प्रीतम कुमार केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी रेनू गृहणी है। दोनों मिलकर कमला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। मृतका की बेटी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि प्रीतम और रेणू टीएमएच के पास है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की निशानी की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की निशानी की पुष्टि हुई है। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। दोनों को गिरफ्तार के इस मामले में कमला देवी को मदद कर रही जदयू नेता शारदा देवी और पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने पुलिस की कार्रवाई पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि प्रीतम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेरहमी से अपनी मां की पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई।