पलामू:
विज्ञान ने चाहे जितनी तरक्की कर ली हो। गांवों में भी टेक्नोलॉजी की चाहे जितनी पहुंच हो गई हो लेकिन, अब भी गांवों में अंधविश्वास खत्म नहीं हुआ। आए दिन अंधविश्वास के कारण किसी की मरने या मार देने की खबर सामने आती रहती है। एक बार फिर पलामू जिले में अंधविश्वास ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मृतक का नाम धनुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बेटे- बहु ने पीट-पीटकर युवक की गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान युवक ने अपना दम तौड़ दिया। पुलिस मामले की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल अवस्था में छोड़कर बेटा-बहू
ग्रामीणों ने बताया कि मामला पलामू के पड़वा थानाक्षेत्र का है। धनुकी ओझा गुणी का काम करते थे। एक दिन उनके बेटे बलराम औऱ उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बलराम के छोटे बेटे की मृत्यु हो गई। बलराम ने बेटे की मृत्यु का कारण अपने पिता को मान लिया। इसे से गुस्साए बलराम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सोमवार को धुनकी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर दोनों वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उसे एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पड़वा थाना प्रभारी की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना को अंजाम अंधविश्वास के कारण दिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फरार बेटे-बहू के तलाश के लिए भी छापेमारी जारी है।