logo

बजट सत्र : स्पीकर ने सीपी सिंह को दी नसीहत, कहा- आपका हर चीज में हस्तक्षेप करना अच्छी बात नहीं

स्पीकर ने सीपी सिंह को दी नसीहत, कहा- आपका हर चीज में हस्तक्षेप करना अच्छी बात नहीं

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को स्पीकर रविंद्र नाथ महतो सदन में विधायक सीपी सिंह से नाराज हो गए। दरअसल, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल सदन में सवाल रख रहे थे। इसी दौरान सीपी सिंह कुछ बोलना चाह रहे थे। स्पीकर ने कहा कि आप हर चीज में हस्तक्षेप कर देते हैं यह अच्छी बात नहीं है। इस पर सीपी सिंह ने कहा कि महोदय हम सदन में बैठे हैं, हमको भी जानने का हक है। मंत्री हर सवाल के जवाब में सूची लेकर नहीं आए हैं, दिखा लेंगे जैसी बातें कहते हैं। इसपर आलमगीर आलम की ओर से विधायक मनीष जायसवाल के सवाल का जवाब दिया गया, तब स्पीकर ने कहा कि माननीय सदस्य कंफ्यूज हैं, क्योंकि उनको पूरी व्यवस्था को नीचा दिखाना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT