logo

बजट सत्र : अध्यक्ष महोदय हम इंडिया के बाहर गए ही नहीं है, मंत्री सत्यानंद भोक्ता के यह बोलते ही सदन में गुंजा ठहाका

bhogta4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अध्यक्ष महोदय हम इंडिया के बाहर गए ही नहीं है। जब जाएंगे तो देखेंगे। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के  एक सवाल का जवाब देने के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने यह बातें कही। जिसके बाद सदन के अंदर ठहाका गूंज गया। दरअसल नवीन जायसवाल ने पूछा था कि रांची शहर की आबादी एवं शहरवासियों की सेहत को देखते हुए साईकिलों की संख्या एवं स्टैंड बढाने का विचार रखती है। जिसके जवाब में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि पहले से पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम के तहत 60 स्टैंड और 600 साइकिल है। इसे बढ़ाकर दुगुना कर दिया जाएगा। जिसके बाद 120 स्टैंड और 1200 साइकिल की व्यवस्था हो जाएगी।


साइकिल चलेगा कहां, विदेशों में है ट्रैक
मंत्री के जवाब के बाद नवीन जायसवाल ने कहा कि यह ठीक बात है कि संख्या बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। लेकिन यह साइकिल चलेगा कहां। उन्होंने सलाह दिया कि विदेशों में अलग से साइकिल ट्रैक रहता है, जिससे साइकिल चलाने वालों को दिक्कत नहीं होती है। इसी पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हम आजतक इंडिया के बाहर गए ही नहीं है. जब जाएंगे तो देखेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT