logo

बजट सत्र : सदस्यों के सदन की गरिमा के खिलाफ किये गए आचरण की जांच कराएंगे : स्पीकर

rabindrenath_mahto_21.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायको ने  मंगलवार को सदन में किए गए भाजपा विधायकों के आचरण का विरोध किया। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा की देश में महिलाओं का सम्मान खत्म किया जा रहा है। इसके विरोध में सदन में सदस्यों को दो मिनट का मौन रखना चाहिए। हमारी विधायक दीपिका पांडे सिंह को भी भाजपा सांसद ने अपमानित किया है। वहीं इरफान अंसारी ने कल बांग्लादेशी बोले जाने पर मनीष जायसवाल का विरोध किया। कहा की कल मनीष जायसवाल ने कुर्ता फाड़ा था, आज लूंगी पहन के आए हैं, क्या लूंगी फाड़ेंगे। यह आचरण गलत है। कार्रवाई होनी चाहिए। इसपर स्पीकर ने कहा की जिन विधायकों ने सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण किया है वे उसकी जांच करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT