logo

रांची : वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की हुई शुरूआत, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

rahul1.jpg

रांची:
राजधानी सहित राज्य भर में 9 नवंबर यानि आज से वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत (Special campaign launched to increase the number of voters) की गई है।  रांची में इसके शुरूआत साइकिल रैली और वॉकथान के साथ हुई। रांची जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 2771 बूथ और 2327204 मतदाता हैं। इनमें 1190288 पुरुष, 1136850 महिला और 66 थर्ड जेंडर वोटर हैं, जबकि कुल पीडब्ल्यूडी वोटर 27639 हैं। उक्त जानकारी रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।


ऑनलाइन की दर्ज करा सकते है आवेदन
राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि विशेष अभियान के तहत 12,13,19 और 20 नवंबर को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र में विशेष अभियान दिवस को 10 बजे से शुरू करेगे जो कि शाम 05 बजे तक चलेगा। कर्मचारी वहां उपस्थित रहकर भरे हुए दावा आपत्ति आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। दावा आपत्ति आवेदन पत्र ECI के portal http://NVSP.in, Garuda app एवं Voter Helpline App पर भी ऑनलाइन दर्ज करने में सहयोग प्रदान करेंगे। 

 अक्टूबर 2023 में 18 साल होने वाले भी करें आवेदन
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 01 जनवरी 2023 को अहर्ता तिथि माना गया है। मतलब अगर कोई इस तिथि तक 18 साल का हो रहा है तो वो भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 01 अप्रैल 2023, 01 जुलाई 2023 और 01 अक्टूबर 2023 में भी जिनकी उम्र 18 साल हो जाएगी, वो भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
किस फॉर्म का उपयोग किस कार्य के लिए
 फॉर्म 6 – वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने के लिए
फॉर्म 7 -  वोटर लिस्ट में सम्मिलित, मृत, स्थानान्तरित, दोबारा प्रविष्टि, योग्यता नहीं रखने वाले मतदाताओं का नाम हटाने के लिए
फॉर्म 8 – वोटर लिस्ट में गलत नाम, उम्र, संबंधी का नाम आदि के सुधार के लिए, वोटर लिस्ट में पता, एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर स्थानान्तरित के लिए

चार दिन लगेगा स्पेशल कैंप
अभियान के तहत चार दिन स्पेशल कैंप भी लगाया जायेगा। इस दिन वोटरों से आवेदन प्राप्त करने, नाम सुधार, हटाने और स्थानांतरित करने को लेकर सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे। स्पेशल कैंप के तहत इस महीने 12-13 नवंबर को कैंप लगाया गया। वहीं, 19 और 20 नवंबर को भी स्पेशल कैंप लगाने को लेकर कार्यक्रम तय किया गया है। 26.12.2022 तक जितने भी आवेदन आएं हैं उसका निष्पादन कर लिया जाएगा। 03 जनवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। जबकि, 5 जनवरी को फाइनल नए वोटर लिस्ट का प्रकाश होगा।