logo

रांची : नामकुम में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

accident20.jpg

नामकुम:
रांची के नामकुम में सड़क हादसा हुआ है। घटना रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क के जामचुआं की है। यहां तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। बस ले कर भाग रहे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह 7:30 बजे की है। मृतक नामकुम थाना क्षेत्र के लाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी जामचुआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। क्रिसमस की छुट्टी होने के बाद वह बेटी को लेने आया था।