logo

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत

accident_scarpio.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अहले सुबह 3 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से जा टकराई। घटना के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बिरनी लौट रहे थे तो इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे उसने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिसमें मौके पर ही 5 की मौत हो गई।  एक अन्य घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया में हुई।  स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। आसपास ने लोगों ने जैसे ही देखा वो लोग पेड़ के पास पहुंचे और सभी लोगों ने बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दुर्घटना में घायल लोगों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं एक अन्य घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच  में जुटी है।