द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड के नीमाडीह गांव में प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं सोनी देवी और रिंकू देवी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार श्रीकांत चौधरी ने गावां थाना में पुलिस हाजत में अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, आज ही एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद आरोपी ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका ऑपरेशन जारी है। इधर, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर हाजत में बंद आरोपी के पास धारदार हथियार आया कहाँ से आया। इस घटना से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
