logo

रांची : JSSC ने जारी किया एग्जाम कलैंडर, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा

jssc_2.jpg

रांची:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आगामी परीक्षाओं की तिथि को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें JSSC द्वारा लिए जाने वाले परीक्षाओं की संभावित तिथि बताई गई है। परिक्षाएं 14 दिसंबर से लेकर 12 फरवरी तक चलेंगी। जिसमें झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 की जांच परीक्षा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक होगी। परीक्षा की तारीख आप JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


कब होगी कौन सी परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में बताया गया है कि स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2022 21 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी के बीच अलग-अलग तारीख पर आयोजित की जायेगी। वहीं झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021 की तारीख का भी ऐलान आयोग द्वारा कर दिया गया। यह परीक्षा 21,22,28 औक 29 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 की परीक्षा 5 फरवरी 2023 के होगी। इसके अलावा झारखंड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022 का एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होगा।