logo

जमशेदपुर : SSP ने 16 थाना प्रभारियों का किया ट्रांसफर, 2 को लाइन हाजिर

TRANSFER3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के SSP पीयूष कुमार पांडेय ने कुल 16 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा दो इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया। बुधवार 2 जुलाई को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया। 
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
बता दें कि सचिन कुमार दास को एमजीएम थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अविनाश कुमार अब परसुडीह थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे। वीरेंद्र कुमार को सिदगोड़ा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि अजीत कुमार मुंडा को सुंदरनगर थाना की कमान सौंपी गई है। अमित कुमार चौधरी को बिरसानगर थाना, और शैलेंद्र कुमार को गोलमुरी यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है। 

इसी क्रम में नित्यानंद प्रसाद को मानगो थाना, तथा बैजनाथ कुमार को जुगसलाई थाना की जिम्मेदारी दी गई है। बंश नारायण सिंह अब घाटशिला थाना के प्रभारी होंगे, जबकि मधुसूदन डे को जुगसलाई यातायात थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इधर, परसुडीह थाना के पूर्व प्रभारी मो. कैफ को सीसीआर भेजा गया है। सिदगोड़ा थाना के पूर्व प्रभारी गुलाम रब्बानी को पटमदा अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गोलमुरी यातायात थाना के पूर्व प्रभारी भूषण कुमार को साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है।
दो को किया गया लाइन हाजिर
बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित और सुंदरनगर थाना प्रभारी पवन कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। गोलमुरी पुलिस केंद्र में योगदान देने का दोनों को आदेश दिया गया है। बता दें कि एमजीएम थाना प्रभारी रहे रामबाबू मंडल, टेल्को सर्किल इंस्पेक्टर रहे मनोज कुमार और सीतारामडेरा थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल को हाल ही में डीएसपी के रूप में प्रोन्नति मिली है। 


 

Tags - Latest jharkhand News jamshedpur police Transfer News jamshedpur police List jamshedpur New Inspector List Latest News Latest Updates Latest updates latest Jamshedpur News jamshedpur Updates Latest jamshedpur News