logo

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, कर रहा ट्रिपल टेस्ट, अक्टूबर-नवंबर इलेक्शन की संभावना

jharkhand_nikay_chunav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में निकाय चुनाव जल्द से जल्द हो, इसे लेकर तैयारी चल रही है। हजारीबाग पहुंचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में हजारीबाग में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई और 5 वार्डों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। बीएलओ की ओर से जो सूची जारी की गई है, उसमें जाति वर्ग समेत सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है कि वह सही है या नहीं। आयोग बहुत जल्द चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपेगी। इस बार ओबीसी वर्ग को आरक्षण चुनाव में मिलना है, इसलिए यह रिपोर्ट बेहद जरूरी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर या नवंबर तक पूरे राज्य भर में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो जाएगा।
जानकी यादव ने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा स्पष्ट है कि विकास योजनाएं धरातल पर उतरें। इस कारण निकाय चुनाव कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि चुनाव संपन्न नहीं होने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिनों का दौरा चल रहा है, जिसके तहत 15 जिलों में बैठकें की जाएंगी और भौतिक जानकारी ली जाएगी।
दरअसल, हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इसे लेकर मंथन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया कि उन्हें सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि बहुत जल्द हजारीबाग जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। जिला में अफसरशाही हावी न हो, इसे लेकर उपायुक्त से वार्ता की गई है।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand updates jharkhand News Updates Municipal elections in Jharkhand latest Municipal elections in Jharkhand jharkhand Municipal elections latest Jharkhand News