logo

राज्य सरकार ने की JBCL में 3 अधिकारियों की पोस्टिंग, जमशेदपुर DDC को मिला अतिरिक्त प्रभार

TRANSFER3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने तीन अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए पदों पर पदस्थापित किया है। अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, आबिद हुसैन को बंधक वित्त झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अवर सचिव अतुल कुमार को प्रबंधक (ऑपरेशन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सचिव, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, विनोद कुमार प्रजापति को प्रबंधन (ऑपरेशन-2) झारखंड कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, नागेंद्र पासवान को अतिरिक्त रूप से जमशेदपुर औद्योगिक नगरी के प्रशासक का भी कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand Beverage Corporation Limited latestJharkhand Beverage Corporation Limited News New posting in Jharkhand Beverage Corporation Limited Jharkhand Beverage Corporation Limited