logo

राजद के प्रदेश प्रभारी पहुंचे रांची, पार्टी कार्यकर्तोओं ने किया स्वागत

ranchi_pauche.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव का रांची आगमन हो गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया है। झारखंड प्रभारी के स्वागत में करने एयरपोर्ट पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

20 अप्रैल को विश्रामपुर में आयोजित समारोह में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को विश्रामपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। यहां वो अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव समेत कई नेता शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां जारी है। वहीं पूरे विश्रामपुर को राजद के झंडे से पाट दिया गया है। साथ ही प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT