logo

खेलो झारखंड : राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, रांची अव्वल

a710.jpeg

 रांची:


स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग(झारखंड) के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता 2023 का समापन रांची के खेलगांव में हुआ। विजेताओं को धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मुकुल टोपनो (सी ई ओ- जे एस एस पी एस) संतोष प्रसाद (महासचिव, राज्य खो-खो संघ), अनिल प्रसाद (चेयरमैन रेफरी बोर्ड), सुरेश नारायण सिंह (अंतरराष्ट्रीय रेफरी) एवं तपन राऊत ने पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया।

चयनित खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप
धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि अंडर 14/17/19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के 1728 खिलाड़ी, 288 कोच मैनेजर ने भाग लिया। भाग लेने वाले खिलाड़ियों से सभी 6 आयुवर्ग की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों  के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। ज्ञात हो कि अंडर-14 वर्ग का राष्ट्रीय स्कूली खेल (एस जी एफ आई) 2023 का आयोजन रांची में होना है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य विद्या कुमारी, एम मोदस्सर,  समीर कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, जगजीत सिंह, शंकर पाल, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी, चंद्रदेव सिंह एवं मो जावेद अंसारी ने मुख्य भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का परिणाम

  • अंडर 14 बालक

विजेता - रांची
उपविजेता - दुमका
तीसरा स्थान - गुमला

  • अंडर 14 बालिका

विजेता - सरायकेला खरसावां 
उपविजेता - वेस्ट सिंहभूम
तीसरा स्थान - रामगढ़ 

 

  • अंडर 17 बालक

विजेता - रांची एवं सरायकेला (संयुक्त विजेता)
तीसरा स्थान - रामगढ़ 

  • अंडर 17 बालिका

विजेता - पलामू
उपविजेता - गुमला 
तीसरा स्थान - रांची

  • अंडर 19 बालक

विजेता - रांची 
उपविजेता - बोकारो 
तीसरा स्थान - ईस्ट सिंहभूम

  • अंडर 19 बालिका

विजेता - पलामू
उपविजेता - गुमला
तीसरा स्थान - ईस्ट सिंहभूम