logo

"यह झारखंड का दुर्भाग्य" मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : अमर बाउरी 

bjp35.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर बाउरी ने मैट्रिक परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमर बाउरी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो जारी कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी महागठबंधन की सरकार में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा के कई प्रश्न पत्र लीक हुए। उन्होंने अपने ट्वीटर अकॉउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि 

"यह झारखंड का दुर्भाग्य है! यह राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार में पहले जेएसएससी-जेपीएससी के पेपर लीक हो रहे थे और अब मैट्रिक परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। 
राज्य सरकार से आग्रह है कि थोड़ा संवेदनशील बनिए और दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए।"

अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देना चाहिए और जो लोग इस मामले के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। समाज के विभिन्न हिस्सों से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया आ रही है, और यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस प्रकार के घटनाक्रम से छात्रों के मनोबल पर असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।

 
 

Tags - amar buari bjp matric paper leak jac board news exam paper leak hindi news jharkhand news