logo

Corona Update : अमेरिका से ISM धनबाद आया छात्र कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल 

corona_testing2.jpg

धनबाद:
झारखंड में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। यह मरीज ISM धनबाद का छात्र है। कुछ दिनों पहले अमेरिका से घनबाद आया है। छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छात्र के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा दिया गया है। यह अमेरिका के शिकागो से आया है। हालांकि उसकी स्थिति ठीक बताई गई है। बता दें कि उसके साथ एक और छात्र आया था। उसका कोविड सैंपल निगेटिव आया है। दोनों फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं।


जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा जायेगा
इस मामले को लेकर जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया है कि आईआईटी आईएसएम में एक छात्र जो शिकागो से आया है। वह पॉजिटिव पाया गया है। आगे की जांच के लिए उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा दिया गया है। वहीं उसके साथ आया छात्र बिल्कूल ठीक है।


दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं हुई जांच
छात्र एक जनवरी को शिकागो से नयी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी जांच नहीं हुई। 4 जनवरी को एक अन्य छात्र के साथ वह राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा और यहां से IIT-ISM गया। आइआइटी आइएसएम में पहले से ही एक आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है। जहां बाहर से आने वाले छात्रों को पहले रखा जाता है। दोनों छात्रों के सैंपल की RT-PCR जांच करायी गयी। जांच में शिकागो से आने वाला छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया।