नामकुम:
महाराष्ट्र के पूणे में 3 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित सीआईएससी एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप (CISC Athletics National Championship) में झारखंड के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 4 नवंबर 2022 यानि आज बिशप हॉटमन एकेडमी आरा गेट नामकुम (Bishop Hotman Academy Ara Gate Namkum) के छात्र रवि कुमार यादव (Ravi Kumar Yadav) ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। उन्हें यह जीत 3000 मीटर दौड़ में मिली है। उनकी इस जीत के बाद उनके विद्यालय और परिवार में खुशी की लहर है। उनके इस जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विद्यालय के प्राचार्य ने दी बधाई
रवि की इस जीत पर विद्यालय के प्राचार्य फादर टी किंडो और उप प्राचार्य सुनील बरवा ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि रवि की इस जीत ने हमारे विद्यालय को एक अलग पहचान दिलाई है। उनके वापस आने पर उनका भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। साथ ही विद्यालय के शारीरिक शिक्षा डिपार्टमेंट के शिक्षक सिल्वेस्टर ब्रदर गुलशन मींज,मृदुला बरला,अंकित रोशन कुजुर एवं विद्यालय सहित सभी शिक्षकों ने रवि कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।