logo

बोकारो महिला विद्यालय के छात्रों को ई-कल्याण छात्रवृति के आवेदन करने में आ रही है दिक्कत, पोर्टल पर नहीं दिख रहा कॉलेज का नाम

e_kalyan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार द्वारा संचालित ई-कल्याण स्कॉलरशिप के पॉर्टल पर विद्याथियों को डाटा संधारण करने में दिक्कत आ रही है। इसे लेकर छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। द फॉलोअप से  बोकारो महिला विद्यालय की एक छात्रा ने बात करते हुए कहा कि उनकी कॉलेज का नाम पॉर्टल पर नहीं दिख रहा है। जिससे उन्हें आवेदन करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने इस बात की शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की है। लेकिन उनकी ओर से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाया। बता दें कि 10 मार्च से पोर्टल पर आवेदन मांगा गया था। जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक है।


ई कल्याण छात्रवृति का मुख्य उद्देश्य
ई कल्याण छात्रवृति योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य है की प्रदेश में जो भी ओबीसी ,एससी एसटी वर्ग के विद्यार्थी है जिनकी पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से ख़राब है और जिसकी वजह से वो अपनी पढ़ाई अपना विकास नहीं कर पाते उनके लिए सरकार ने  झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत SC,ST,OBC वर्ग के पोस्ट मेट्रिक छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है पैसो की आर्थिक तंगी के कारण छात्राओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से अपनी पढाई बीच में ही छोड़ देते है इन्ही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के द्वारा योजना को लागू किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT