logo

छात्रों ने जैक कार्यालय का किया घेराव, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा-सिलेबस और कट ऑफ मार्क्स में संशोधन अनिवार्य 

्ावह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर राज्य में एक बार फिर विवाद उत्पन्न हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी किए गए विस्तृत सिलेबस और कट ऑफ मार्क्स से छात्रों में भारी नाराजगी है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन   ने इस पर विरोध जताया। शुक्रवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने झारखंड अधिविध परिषद रांची यानी जैक कार्यालय रांची का घेराव और जमकर विरोध किया। घंटों तक बोर्ड के मुख्य द्वार को बाधित रखा।  विरोध के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बोर्ड की ओर से मनमाने तरीके से वृहद सिलेबस और हायर कट ऑफ मार्क्स की बाध्यता तय कर दी गयी है। यह गलत है। बोर्ड को इसमें संशोधन करते हुए एनसीटीई की गाइडलाइन या पूर्ववर्ती 2016 के अनुरूप निर्धारित की जानी चाहिए।जैक सचिव और छात्र मंडली की लंबी वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। घेराव कार्यक्रम में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, अजय महतो, अंतोष कुमार, रामप्रसाद आदि छात्र शामिल हुए। गौरतलब है कि जेटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 26 अगस्त तक कर दिया गया है।

Tags - झारखंड की खबर झारखँड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज Jharkhand news Jharkhand latest news

Trending Now