गिरिडीह:
झारखंड के गिरिडीह के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (Central Coalfields Limited (CCL)) कोलियरी के सेल ऑफिस में शनिवार अहले सुबह अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में विक्रय कार्यालय की 20 हजार की संपत्ति का नुकसान (20 thousand property damage) होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस आगलगी में क्रार्यलय में रखा एक कम्यूटर जलकर राख हो गया। भारी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शनिवार की सुबह लगी आग
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह विजय कुमार नामक एक युवक ने विक्रय कार्यालय से धुआं निकलते हुए देखा। उसने इसकी जानकारी विक्रय कार्यालय के बड़ा बाबू प्रमोद सिंह को दी। सूचना मिलने पर प्रमोद सिंह के अलावा बिजली विभाग के फोरमैन दिलीप पासवान घटनास्थल पर पहुंचे।

सूझबूझ से काम लेकर आग पर पाया गया काबू
कार्यालय खोलकर देखने पर एक कम्प्यूटर में आग लगा देखा। जल्दी से बिजली कटवायी गयी। फिर सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। विक्रय कार्यालय के बड़ा बाबू प्रमोद सिंह ने तत्काल इसकी सूचना परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह को दी। उन्होंने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लोगों ने सूझबूझ से काम लेकर आग पर काबू पा लिया है।