logo

अचानक धू-धू कर जलने कर जलने लगा हाइवा, मची अफरा-तफरी

aag11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाड़िल के चौका थाना क्षेत्र के पास रविवार सुबह अचानक एक हाइवा में आग लग गई। इसके बाद हाइवा के टायर में भी आग लग गई। जिस कारण विस्फोट हुआ। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरा मच गई। लोग आग बुझने की में लग गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। हालंकि लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई।


नहाने गया था चालक
जानकारी के अनुसार चौका थाना क्षेत्र मुखिया होटल स्थित एक गैरेज के सामने हाइवा खड़ी कर चालक नहाने गया था। इस दौरान उसमें आग लग गई। हालांकि इस दौरान किसी को नुकसान होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT