logo

सुदेश महतो ने किया जोन्हा डेरा इको कैंप का उद्घाटन, कहा- झारखंड में पर्यटन की अपार संभावना 

SUD0111.jpg

रांची 
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज आदिवासी प्राकृतिक सौंदर्य स्थानीय पर्यटक समिति, जोन्हा द्वारा आयोजित "जोन्हा डेरा इको कैंप" के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और फीता काटकर "जोन्हा डेरा इको कैंप" का विधिवत शुभ उद्घाटन किया।
समिति द्वारा महतो का पारंपरिक रीति-रिवाजों से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर  महतो ने कहा कि इस इको कैंप के प्रारंभ होने से प्राकृतिक शांति की गोद में रोमांचक यात्रा पर निकलने वाले पर्यटकों को एक प्रेरणादायक और जादुई अनुभव प्राप्त होगा। यह पहल स्थानीय पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पूरा है। पर्यटन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। देश के कई राज्य पर्यटन के बल पर अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहे हैं।  इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अनगड़ा पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, जलनाथ चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंकर बेदिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News