logo

बजट सत्र : सुदेश महतो ने सरकार से पूछा सवाल, 3 साल के कितने बेरोजगारों को मिला भत्ता

ajus3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र जारी है। सदन के 14वें दिन सत्तापक्ष और विपक्ष एकदूसरे पर हमलावर दिखे। इसी दौरान आजसू विधायक सुदेश महतो ने बेरोजगारी भत्ता का सवाल उठाया। सदन में सुदेश महतो ने कहा कि तीन सालों के अब तक कितने बेरोजगारों को यह भत्ता मिला है। सरकार ने 2021-22 के बजट में ही स्नातक पास बेरोजगारों को 5000 और स्नातकोत्तर पास बेरोजगारों को सालाना सात हजार देने की बात कही थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में इसके लिए 146 करोड रुपए का प्रावधान भी किया गया है।


मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दिया जवाब
सुदेश महतो के सवाल का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि 2020-21 में नियोजन सेवा का विस्तार करने के लिए 12,320 लाख का बजट रखा गया था जो प्रत्यर्पित कर दिया गया। साथ ही 8,766 लाखों रुपए का बजट मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत रखा गया था। जिसे लौटा दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा उड़ान योजना, मुख्यमंत्री युवा सामर्थ्य योजना और मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में कुल 8,322 लाख की राशि उपबंध किया गया था जिसे निर्वासित कर दिया गया है। अब सरकार की नई योजना मुख्यमंत्री सारथी योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT