logo

AJSU : सुदेश महतो सहित कई आजसू नेताओं ने किया सरेंडर, CMO घेराव मामले में कोर्ट से मिली जमानत

AJS.jpg

रांचीः
आजसू पार्टी ने OBC आरक्षण की मांग को लेकर CM आवास का घेराव किया था। जिसके बाद लालपुर थाने में सुदेश महतो सहित कई आजसू नेताओं पर केस दर्ज किया गया था। मामले लालपुर थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी साथ ही और भी कई आजसू नेताओं ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट ने सभी को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। 


25 हजार का बेल बॉन्ड भरा गया 
आजसू नेताओं की तरफ से  25-25 हजार का बेल बॉड भरा गया है। इस मामले में10 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिली थी। बता दें कि पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी में जमा हुए थे। जैसे ही आजसू कार्यकर्ता सिदो कान्हू पार्क के पास पहुंचे थे वहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका था।  इस दौरान आजसू कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प हुई थी और देखते ही देखते पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। 

 


1500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ था
मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर लालपुर थाने में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, आजसू विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, देवशरण भगत, शिवपूजन कुशवाहा के अलावा करीब 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन लोगों पर मोरहाबादी मैदान में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे।