logo

Budget Session 2022 : सुदेश महतो ने सदन में उठाया सुनील महतो, शक्तिनाथ महतो और निर्मल महतो की हत्या का मामला

mahto.jpg

रांची: 

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। सोमवार को सत्र के दौरान  आजसू विधायक सुदेश महतो ने सुनील महतो, शक्तिनाथ महतो और निर्मल महतो के हत्या को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इनकी हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश बताया जाता रहा है। क्या राज्य सरकार उपरोक्त मामलों में NIA से जांच कराने की इच्छा रखती है। 

मुख्यमंत्री ने सवाल पर क्या कहा! 
सुदेश महतो के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्मल महतो हत्या पर आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। सुनील महतो हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। शक्तिनाथ महतो की हत्या 1977-78 में  हुई थी। यह नीतिगत सवाल नहीं है। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे तीनों
सुदेश महतो ने कहा कि तीनों ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे हैं। पॉलिटिकल हत्या के मामले में केवल आरोपी को पकड़कर जेल भेजना ही काफी नहीं होता। इस मामले में साजिश का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।