logo

रांची : संथाल परगना में ध्वस्त हुआ झामुमो का मजबूत स्तंभ- दीपक प्रकाश

bjp_8.jpg

रांची:
झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी (Sufal marandi) ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू,महेश मुर्मू और पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल हैं। इस दौरान भाजपा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म

सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है।  झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझने लगे है कि जिस पार्टी को उनलोगो ने खून पसीने से सींचा उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी , दलित,पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है। जनता को भी विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है।


शिबू सोरेन परिवार राज्य को लुटने और लुटवाने में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवार वादी पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है। झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी। शिबू सोरेन परिवार राज्य को लुटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम है। झामुमो के कार्यकर्ताओं पार्टी से बाहर निकल कर राज्य को बचाने की चिंता हो रही है। इसलिए राज्य का गठन कराने वाली और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली पार्टी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। सुफल मरांडी सहित सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।
संथाल परगना में भाजपा होगा मजबूत 
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पार्टी का पटका पहनाकर सुफल मरांडी और उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। कर्मवीर सिंह ने कहा कि सुफल मारंडी के भाजपा में आने से पार्टी का संगठन संथाल परगना में और मजबूत होगा।


BJP ऐसी पार्टी जो झारखंड के सपना को साकार कर सकती है
सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकसित झारखंड  के सपना को साकार कर सकती है। राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था। अटल बिहारी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है। झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है। हेमंत राज में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही। आदिवासी,दलित महिला ,पिछड़ा सभी समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व जो भी जिम्मेवारी देगा उसे  ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा। संथाल परगना के गांव गांव में भाजपा का झंडा लहराए इसके लिए वे पूरा परिश्रम करेंगे।