सिमडेगा:
सिमडेगा मंडलकारा में बुधवार की देर रात अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार (Mahendra Kumar) के नेतृत्व में औचक छापेमारी अभियान (surprise raid) चलाया गया। इस अभियान के तहत मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारियों सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान छापेमारी करने पहुंचे। हालांकि छापेमारी में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना नहीं है।

छापेमारी से पहले अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
छापेमारी में जाने से पहले पुलिस नियंत्रण कक्ष के समीप एसडीएम महेंद्र कुमार ने अपने अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था। इसके बाद वाहन के माध्यम से सभी मंडलकारा की ओर रवाना हुए थे।बता दें कि कुछ दिन पहले भी मंडलकारा की सुरक्षा के लिए लगा सायरन देर रात अचानक बजने लगा था। जिससे शहर में भय का माहौल बन गया था। हालांकि बाद में सिमडेगा प्रभारी जेल अधीक्षक ने मंडलकारा की सुरक्षा जांच के लिए मॉन्ट्रियल किए जाने के बाद कही थी।