logo

सुशीला देवी हत्याकांड : बहू की बहन ने किया भरोसे का कत्ल, चाकू घोंप ज्वेलरी लूटी; सबूत मिटाने को लगाई आग

sushila.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में सुशीला देवी हत्याकांड मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुशीला देवी की हत्या उनकी बहू की बहन और उसके दूसरे पति ने किया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आर्थिक तंगी और घर से भारी मात्रा में जेवरात और पैसा प्राप्त होने के लोभ हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही आपसी रंजिश एवं बदले की भावना को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सभी ने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ. बिमल कुमार ने 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया। इसके बाद रामगढ़ पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। डॉ. बिमल कुमार ने प्राप्त गुप्त सूचना पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का आकलन किया गया। इसके बाद कार्रवाई कर मुख्य साजिशकर्ता कुमारी स्नेहा एवं उनके पति-आरिफ नैयर उर्फ आर्या के अलावे कांड में शामिल एक अभियुक्त अफसर अली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, लूटे गये जेवरात, घटनास्थल तक आने एवं जाने में इस्तेमाल किया गया वाहन, मोबाईल फोन, घटना के समय पहना गया जूता, सीसीटीवी का डीवीआर एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया।


30 मई हुई थी घटना
गौरतलब है कि 30 मई को रामगढ़ शहर के विद्यानगर में 60 वर्षीया सुशीला देवी हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया था महिला घर पर अकेली थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार (30 मई) दोपहर युवती समेत 4 लोग महिला के घर में दाखिल हुए थे। महिला घर पर अकेली थी। मृतक महिला के पति रिटायर्ड रेलवे अधिकारी है। उनका नाम अशर्फी प्रसाद है। आसपास से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड रेलवे अधिकारी इन दिनों अपने बेटी के घर गए हुए हैं। 

Tags - JharkhandJharkhand newsSushila devi murder caseSuperintendent of Police Ramgarh Dr. Bimal Kumar