logo

रांची : हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा, की राहत की मांग

abhisek_jha.jpg

रांची:
निलंबित IAS पूजा सिघंल के पति अभिषेक झा (Abhishek Jha) ने अपनी जमानत के लिए अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी वकील के माध्यम से क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन दाखिल की है। जिसमें उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत के साथ उनके खिलाफ ED कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान को भी रद्द करने की मांग की है। वहीं उन्होंने ED कोर्ट द्वारा जारी किये गये समन को भी चुनौती दी है। बता दें कि इससे पहले 5 नवंबर को अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका को ED ने खारिज कर दिया था।