logo

मुहर्रम जुलूस के दौरान 11 हजार हाइटेंशन तार में सटा ताजिया, 4 लोगों की मौत 

taajiya.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बोकारो थर्मल के बेरमो अनुमंडल से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां शनिवार को पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला था। ताजिया उठाने के क्रम में 11 हजार के हाइटेंशन तार में सट गया। तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट हो गया। जिसमें 13 लोग बुरी तहर झुलस गए जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। बाकि लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद खेतको में मातम का माहौल है। 


इन चारों की हुई है मौत 
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग सुबह 5:30 बजे ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। मृतकों में आसिफ रजा (21 वर्ष), एनामुल रब (35 वर्ष), गुलाम हुसैन (18 वर्ष), साजिद अंसारी (18 वर्ष) शामिल है। जिस वक्त हादसा हुआ उसी वक्त लोगों ने  सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज पहुंचाया। अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर काफी हंगामा किया। तत्काल अस्पताल ले जाने के बावजूद भी चार लोगों की मौत हो गई। पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह मुहर्रम के जुलूस में ताजिया उठाने के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। जबकि, अन्य नौ घायलों को बीजीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देख-रेख में इनका इलाज चल रहा है. प्रशासन अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT