द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के पर्यटन स्थल उसरी फॉल से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। जिसमें अचानक पानी के तेज बहाव में चार युवक फंस गए। बताया जा रहा है कि चारों युवक पर्यटन स्थल उसरी फॉल घूमने के लिए आए हुए थे, इसी दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में चारों युवक पानी के बीच में चले गए और अचानक पानी स्तर बढ़ गया।
इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे से चारों युवको बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। वहीं इसी बीच पुलिस को भी सुचना दी गई जिसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।हालांकि काफी मशकत के बाद चारों युवको पानी के तेज बहाव के बीच से बाहर निकाल गया है।