जमशेदपुर:
नोएडा का ट्वीन टावर को गिरते हुए हर किसी ने देखा था। ऐसा ही कुछ झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में भी किया गया है। यहां टाटा स्टील परिसर में रविवार को 110 मीटर ऊंची चिमनी विस्फोट कर गिरा दिया गया। चिमनी 11 सेकेंड में जमींदोज हो गई। टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से शनिवार की रात बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है। कंपनी ने बताया कि नोएडा का ट्वीन टावर गिराने वाली एजेंसी चिमनी गिराने का कार्य करेगी।

लोहे की जाली से घेरकर और पानी की बौछार करके गिराया गया चिमनी
अधिकारियों ने बताया कि चिमनी को जीरो डिग्री अर्थात पूरी तरह लंबवत गिराया गया। जिसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। अधिकारियों का ने दावा किया है कि जीरो डिग्री पर चिमनी गिरने का विश्व रिकॉर्ड है। अभी तक 4 डिग्री तक गिरने का रिकॉर्ड था। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने पहले से पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन बाद में इस रणनीति को बदला गया। लोहे की जाली से घेरकर और पानी की बौछार करके चिमनी को गिराया गया।

ट्वीन टावर गिराने वाली एजेंसी को दिया गया था काम
टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि तकनीक का उपयोग कर कोक प्लांट में एक बंद बैटरी नंबर 5 की चिमनी को नियंत्रित तरीके से ध्वस्त करने का कार्य किया जाएगा। विस्फोटक से इसे गिराने की जिम्मेदारी एडिफिस इंजीनियरिंग इंडिया और जेट डिमोलिशन साउथ अफ्रीका को दी गयी है। इसके साथ ही चिमनी को ध्वस्त करने से पहले और बाद में दो घंट की अवधि के लिए संबंधित क्षेत्र में किसी भी कर्मचारी के प्रवेश को रोकने और घेराबंदी करने के लिए सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। साथ ही फोटोग्राफ्स या वीडियो बनाने पर सख्त मनाही है। यह कंपनी के नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जायेगा। 110 मीटर ऊंची चिमनी को गिराने के लिए इसमें जगह-जगह ड्रिल की गयी है, जिसमें विस्फोटक लगाया गया है।