रांची:
पश्चिम सिंहभूम थानाक्षेत्र अंतर्गत बाइकां गांव में शनिवार की दोपहर बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। यहां अनियंत्रित होकर एक कार घर के बाथरूम से जा टकराई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कार में कार में जमशेदपुर सोनारी निवासी और टाटा स्टील कंपनी के कर्मी सुनील दास अपने दोस्त और झामुमो कार्यकर्ता के साथ सवार थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा किया।

ढह गया बाथरूम
घटना चाईबासा रांची मुख्य मार्ग एनएच 75E से 200 मीटर दूर हुई है। यहां एक ग्रामीण का खेत में बाथरूम बना था। जिसमें अनियंत्रित कार जाकर टकरा गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मुआवजे की मांग करने लगे इसे लेकर लोगों ने कार के चालक को बंधक भी बना लिया। लोगों ने कहा कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त कैरी जमुदा की पुत्री ममता जमुदा बाथरूम में नहाने गई थी। संयोग से जब कार टकराई उस वक्त ममता नाश्ता करने गई थी। कार टकराने के बाद बाथरूम ढह गया। लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त ममता वहां तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

मिर्गी का दौरा आने के कारण कार टकराई
टाटा स्टील कंपनी के कर्मी सुनील दास झामुमो कार्यकर्ता अपने दोस्त के साथ चक्रधरपुर के झामुमो नेता भुवनेश्वर महतो से मुलाकात करने आए थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। घटना के लेकर चालक का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। जिस कारण कार टक्कर लग गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था जिसका कारण घटना हुई। लोगों ने उसे बंधक बना लिया है।