द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टिनप्लेट कंपनी के तीसरे प्लांट का आधारशिला रखा। इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम लोग एक ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित हैं जहां मुख्य रूप से उद्योग के परिचालक और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और बेहतर करने के परिकल्पना को लेकर एकत्रित हुए हैं। जिस प्रकार आज दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण हेतु आधारशिला रखी गई है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। सरकार बनने के बाद हमने नई इंडस्ट्री पॉलिसी बनाई और उस इंडस्ट्री पॉलिसी के तहत कई सारी कंपनियां झारखंड प्रदेश में आने का अपनी इच्छा जताई है। उसके सहयोग से उस उद्योग नीति के सार्वजनिक करने के कार्यक्रम में काफी सारे उद्योग घराने के लोग मौजूद आए। टाटा समूह के लोग भी वहां उपस्थित थे। उसमें एक सहमति बनी थी कि टाटा समूह नई उद्योग नीति के तहत टाटा समूह झारखंड में अपना एक्सपेंशन करेगी। आज इस बात को हुए 2 साल हो गए हैं।

टाटा समूह की ओर से करीब 2 करोड़ का निवेश होगा
सीएम ने आगे कहा कि सरकार के तुरंत बाद करोना का समय आ गया। कई चुनौतियां सामने खड़ी थी फिर भी हमने राज्य में आर्थिक गतिविधि बनाए रखने के लिए और यहां उद्योग के साथ-साथ आम जीवन भी सामान्य बना रहे,इसका अथक प्रयास हमने किया। आज जिस उद्योग नीति को लेकर हम आगे बढ़े,उसके कई बेहतर परिणाम हमें देखने को मिले। आज उन में से एक टीसीआईएल के इस एक्सपेंशन प्रोजेक्ट से आप देख सकते हैं। इससे पहले भी मुझे याद है वह बोकारों का एक सीमेंट फैक्ट्री भी अपने एक्सपेंशन प्रोसेस पर था। लेकिन कई सारे कारणों की वजह से वह अपने आप को फैला नहीं पाया। टाटा समूह की ओर से लगभग 2 सौ करोड का निवेश यहां होना है। इसके माध्यम से लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि लगभग 5-7 हजार लोगों को इससे जरूर रोजगार मिलेगा। इस देश को अगर लोगों ने जाना है तो टाटा बिरला के समूह के नाम से ही जाना है। इस देश को और इस राज्य को आगे बढ़ाने में टाटा बिरला की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

टाटा समूह अपने ताज समूह का झारखंड लाने की तैयारी में
झारखंड में उद्योग व्यवस्था और मजबूत हो इस पर हमारी सरकार काम कर रही है। आपको बता दें कि टाटा हॉस्पिटल भी बनकर तैयार हो गया है। बहुत जल्द वह राज्य के लोगों के लिए समर्पित होगा। तुम्हारे झारखंड राज्य में खनिज संपदा तो है ही लेकिन पर्यटन के क्षेत्र में भी हम काफी काफी लंबा सफर तय कर सकते हैं। इसको साथ ही टाटा समूह इस राज्य में अपने ताज समूह को भी लाने के प्रयास में है। आज हम लोगों ने आधारशिला रखा है। इस एक्सपेंशन में किसी तरीके की कोई बाधा ना हो और अपने समय सीमा पर यह बनकर तैयार हो जाए। योजनाबद्ध तरीके से इसका प्रोडक्शन शुरू हो। इसका लाभ देश और यहां के लोगों को भी इससे रोजगार मिल सके।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT