logo

धनबाद में हुए ग्लाइडर हादसे की जांच करने रांची से पहुंची टीम, मलबे का लिया सैंपल

1715.jpg

द फॉलोअप डेस्क

धनबाद जिले में हवाई सफर कराने वाला ग्लाइडर कल हादसे का शिकार हो गया। इसमें पायलट के साथ बैठे एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इधर, हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को रांची से एक जांच टीम घटना स्थल पहुंची। बारीकी से दुर्घटना की जांच की। जिस घर पर ग्लाइडर गिरा वहां है वहां बिखरे मलबे की जांच की और कुछ सैंपल भी साथ ले गई। हालांकि, हादसे का क्या कारण है? इस संबंध में जांच टीम की ओर से कुछ नहीं कहा गया। जानकारी के अनुसार टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही कुछ जानकारी दी जा सकती है।

मकान में गिरा है ग्लाइडर
नबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप 23 मार्च की शाम एक ग्लाइडर अचानक गिर गया। पार्क के समीप निलेश कुमार नामक व्यक्ति के मकान में ग्लाइडर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जब ग्लाइडर गिरा तो घर के कैंपस में दो बच्चे भी खेल रहे थे। ग्लाइडर घर के पिलर से टकराया, जिसके कारण दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए थे। हादसे के संबंध में बताया गया कि बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी आने से वह बेकाबू होकर गिर गया। गिरने से ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उस पर सवार पायलट सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे

शहर के ऊपर हवाई भ्रमण कराता था ग्लाइडर
धनबाद शहर के ऊपर बीते कुछ दिनों से यह ग्लाइडर हवाई भ्रमण कराता था। इसमें 80 एचपी का सिंगल इंजन और 2 सीटों वाला मोटर ग्लाइडर है। बताया जा रहा है कि 1200 किमी तक की उड़ान भरने के साथ 14 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता थाइस ग्लाइडर में पायलट के साथ एक व्यक्ति की बैठने की जगह होती थीयोजना के अनुसार स्कूली बच्चे 400 रुपए देकर हवाईअड्डा से 10 मिनट तक शहर के आसपास की हवाई सैर इसमें कर सकते थे। मगर इस हादसे के बाद लोगों में डर समा गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT