रांची
आज बुधवार (10-09-2025) को कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव को लेकर टीम भानु प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ नामांकन दाखिल किया। बता दें कि क्लब का चुनाव 21 सितंबर, रविवार को होना है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह ने नामांकन किया है।
डायरेक्टर पद के लिए नामांकन करने वाले सदस्य इस प्रकार हैं-
1. अर्चित आनंद
2. रंजन कुमार साहू
3. सुशील कुमार
4. ऋषि अजातशत्रु नाथ शहदेव
5. नितिन कुमार सराफ
6. इंद्र शेखर
7. राजीव रंजन (पिंटू)
8. मुकेश कुमार झा
9. विभूति भूषण प्रसाद अमर
10. सपन कुमार साहा
11. मनीष टाटिया
12. राजेश सिंह

इस मौके पर कंट्री क्रिकेट क्लब के वर्तमान कोषाध्यक्ष और JSCA के आजीवन सदस्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी टीम ऊर्जावान और सक्रिय है, जिसने पहले भी क्लब के हित में काम किया है। उन्होंने कहा—“हमारी प्राथमिकता होगी कि क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्लब बनाया जाए और हर तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।”
टीम भानु के प्रमुख सदस्य अर्चित आनंद ने कहा—“कंट्री क्रिकेट क्लब झारखंड का एक प्रतिष्ठित क्लब है। इस बार हमारी टीम चुनाव में युवा चेहरों के साथ उतरी है, जो क्लब के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्लब में स्वस्थ और सुंदर माहौल बनाए रखने के साथ ही सदस्यों और उनके परिवारों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

खेल सुविधाओं को और सशक्त किया जाएगा। हमारी टीम का घोषणा पत्र जल्द ही जारी होगा। हमारा संकल्प है—‘सबका साथ, क्लब का विकास’।” वहीं, टीम के सदस्य रंजन कुमार साहू ने कहा—“क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों का आदर करते हुए विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी कीमत पर क्लब का राजनीति करण नहीं होने दिया जाएगा।”
