logo

टेंडर हार्ट के अंशु ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर जमाया गोल्ड पर कब्जा

टेंडर हार्ट के अंशु ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर जमाया गोल्ड पर कब्जा

द फॉलोअप डेस्क

टेंडर हार्ट के छात्र अंशु मिश्रा ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 13 एवं 14 मई को खेलगांव रांची में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बताते चलें कि इस चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें अंडर-18 ग्रुप में अंशु मिश्रा ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। विद्यालय के निदेशक सुधीर तिवारी एवं प्राचार्या उषा किरण झा ने अंशु के सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT