logo

CBSE 12वीं परीक्षा में टेंडर हार्ट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97% के साथ सुमन शाहदेव बनी स्कूल टॉपर

tender_heart_school_CBSE.jpg

रांची
CBSE द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए. इस वर्ष कुल 33 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की.

कला संकाय में सुमन 97% के साथ बनी स्कूल टॉपर
कला संकाय में सुमन शाहदेव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वेदिका रवि ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तृप्ति कुमारी एवं कुमार पारस ने 92.4-92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
विज्ञान संकाय में श्रीयम चंद्र रमन 96.2% लाकर किया टॉप
विज्ञान संकाय में श्रीयम चंद्र रमन ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया. लिप्स स्वर्णीमा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. शिखा महतो एवं शुभम कुमार गुप्ता ने 94.6-94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि मिताली ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. अर्श कुमार एवं मयंक कुमार ने 92.8-92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.
वाणिज्य संकाय में मंजर अली ने 92.2% के साथ मारी बाजी
वाणिज्य संकाय में मंजर अली ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. अनमोल भारती ने 91 प्रतिशत तथा चंदन चौधरी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा ने विद्यार्थियों की इस अप्रतिम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Tags - Tender Heart School Result Result of Tender Heart School Tender Heart School latest Tender Heart School News Suman Shahdev School Topper tender heart School