logo

RIMS में भी H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस की जांच संभव, मिले 200 सैंपल कलेक्शन किट

rims_rachi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभार पूरे तरीके से अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही विभाग ने वायरल के जांच की किट उपलब्ध करा दी है। जिसके बाद अब रिम्स में भी H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस की जांच की जा सकेंगी। जानकारी के अनुसार रिम्स को दो सौ मरीजों की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन किट मिल गया है। अब यहां भी सैंपल कलेक्शन हो सकेगा। यहीं जांच भी हो जाएगी। वहीं खतरे की आशंका को देखते हुए रिम्स में 24 और सदर अस्पताल रांची में 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। रांची सदर अस्पताल के नए भवन में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एचएफएनसी आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं रिम्स प्रबंधन के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।

जमशेदपुर से सामने आया पहला मरीज

बता दें कि झारखंड में पहला मामला शनिवार को सामने आया। यहां एक 68 वर्षीय महिला की शनिवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं उसके बाद एक चार साल बच्चे में भी इस वायरल की पुष्टि हुई है। दो मामले सामने आने का बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सभी डीसी और सिविल सर्जन को इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा था।

वायरस के लक्षण
आपको बता दें कि आईसीएमआर ( ICMR),  देश भर में अपने वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरीज के नेटवर्क के जरिए वायरस से होने वाली बीमारियों पर नजर बनाएं रखता है। आईसीएमआर में महामारी विज्ञान की प्रमुख डॉ निवेदिता के मुताबिक 15 दिसंबर से अब तक 30 वीआरडीएलएस के डाटा ने इंफ्लूएंजा ए एच2एन2 ( H3N2) के मामलों की संख्या में तेजी रिकॉर्ड की है। ICMR के मुताबिक अस्पताल में भर्ती ए3एन2 ( H3N2) मरीजों में 92 फ़ीसदी मरीजों में बुखार, 86 फ़ीसदी मरीजों को खांसी, 27 फ़ीसदी को सांस फूलना, 16 फ़ीसदी को घबराहट की समस्या देखी गई। इसके अलावा आईसीएमआर ने निगरानी में पाया गया कि ऐसे ही 16 फ़ीसदी रोगियों को निमोनिया था और 6 फ़ीसदी लोगों को दौरे पड़ते थे। आईसीएमआर के मुताबिक ( H3N2) वायरस से पीड़ित पेशेंट में से लगभग 10 फ़ीसदी रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है और 7 फ़ीसदी को आईसीयू में देखभाल की जरूरत होती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT