logo

14 साल के बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

HANGING.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्र का शव एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवराज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था और शनिवार की शाम से घर से गायब था। स्थानीय लोगों ने रविवार को उसकी लाश पेड़ से लटकी देखी और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के पिता अजय कुमार सिंह उड़ीसा में काम करते हैं। बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही पिता बहन के घर पहुंचे। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है।