logo

पाकुड़ : अमरापारा थाना क्षेत्र में नदी किनारे नाबालिग युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

DEADBODY1.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ के अमरापारा थाना क्षेत्र के बरमसिया कॉलोनी के पास बांसलोई नदी के किनारे से रविवार को पुलिस ने एक 14 वर्षीय युवती का शव बरामद किया। शव की पहचान बरमसिया गांव निवासी मकलु हेम्ब्रम के रूप में हुई है। पुलिस को युवती का शव नदी किनारे पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। सूचना मिलने पर एसआई गब्रियल आईन और एएसआई कवींद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल से, पुलिस को शव के बगल में एक स्कूल बैग मिला, जिसमें स्कूल ड्रेस, कॉपी, कलम, चप्पल और अन्य सामान था। साथ ही, शव के पास जहरीली दवा और कुछ नाश्ता भी पड़ा हुआ था। मृतका की बहन शांति हेम्ब्रम और जीजा राजू सोरेन ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मकलु हेम्ब्रम की कुछ दिन पहले ही जराकी मांझी टोला के दिलीप बेसरा से शादी हुई थी।
परिजनों के अनुसार, मकलु हेम्ब्रम शनिवार को अपने पति दिलीप बेसरा के साथ हटिया में थी और रविवार को अचानक उसके शव मिलने की सूचना मिली। यह भी बताया गया कि मृतका की मां चमोली मुर्मू डॉक्टर के पास गई हुई थीं। मृतका पाकुड़ के मुख्य बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में पढ़ती थी। शव की हालत को देखकर, पुलिस को संदेह है कि युवती ने नहाने के बाद कपड़े बदलकर नाश्ते में जहर मिलाकर खाया होगा। झोले में मिले कपड़े भी भीगे हुए थे। हालांकि, यह जांच का विषय है।"

 

Tags - Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates pakur News pakur News in hindi latest pakur News pakur Updates pakur updates latest Pakur News pakur news in hindi