द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी-चाईबासा रोड के अनिगड़ा के पास दीप मुंडा होटल के सामने एक लड़के का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार बॉडी पर जख्म के निशान मिले हैं। वहीं, खून भी काफी बहा हुआ था। मृतक की पहचान अमरजीत चम्पिया के रूप में हुई है। वह चाईबासा के बंदगांव थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव का रहने वाला था। बॉडी के पास से एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने मोबाइल से सिमकार्ड निकाल जब दूसरे फोन में लगाया तो उसके घरवालों से बात हो पायी। घरवालों से ही उसके नाम का पता चला। अमरजीत वर्तमान में खूंटी की बारूडीह पंचायत के अनिगड़ा पीड़ीटोली में रिश्तेदारों के घर में रहता था।