logo

जमशेदपुर : सोपोडेरा आंगनबाड़ी के पास से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

jamshedpur_shav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला स्थित आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने शव को लावारिश हालत में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान कुर्मी टोला निवासी नितेश रजक (22) के रूप में हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर, मृतक के पिता राजू रजक ने बताया कि उनका बेटा पिछले 7 महीने से घर नहीं लौटा था। घर में उसने दादी के गहने चोरी किए थे, इस कारण उसे घर से निकाल दिया गया था। वह इधर-उधर घूमकर अपना जीवन यापन कर रहा था। पिता के अनुसार नितेश के पास एक स्प्लेंडर बाइक थी, जो घटना के बाद से गायब है। हालांकि, शव के पास उसका मोबाइल मिला है।
बता दें कि जिस जगह नितेश का शव मिला, वहां आंगनबाड़ी स्कूल में अड्डेबाजी बड़ी समस्या बन गई है। हमेशा नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है, जिसकी शिकायत लगातार मुखिया के द्वारा पुलिस से की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में अड्डेबाजी रोकने की मांग की।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jamshedpur news jamshedpur News Updates latest jamshedpur News jamshedpur Updates Body found near Sopodera jamshedpur latest jamshedpur News< Jamshedpur news Updates latest jamshedpurn News jamshedpu