logo

सौगात : मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन, कहा जुगसलाई के लोगों की समस्या होगी दूर

CM_HEMANT1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जुगसलाई में रेलवे ओवर ब्रिज का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने खुली जीप में बैठकर रेलवे ओवरब्रिज का जायजा लिया। यह रेलवे ओवरब्रिज 41 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। सीएम ने इस मौके पर कहा की रेलवे ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही थी इस ओवर ब्रिज के बन जाने से जुगसलाई के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। सीएम ने कहा कि नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे। हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

1932 का खतियान हर हाल में होगा लागू- सीएम

इस मौके पर1932 के खतियान संबंधित मिडिया के सावालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा की 1932 का खतियान को लागू करेंगे। सीएम ने साफ कहा है की 1932 खतियान राज्य में लागू किया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर 1932 का खतियान लागू नहीं कर पाएंगे तो यहां के लोगों की पहचान कैसे बचेगी यहां के लोगों की पहचान को बचाना है तो 1932 का खतियान लागू करना ही होगा इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हमारे राज्यपाल के महामहिम की जो भी संकाय हैं उन सभी शंकाओं को दूर किया जाएगा उनकी जो चिंताएं हैं उसे भी दूर किया जाएगा और इसको लागू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की। इंडिया वन एयर कंपनी ने जमशेदपुर और कोलकाता व भुवनेश्वर के बीच उड़ान सेवा शुरू की है। जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाला 9 सीटर विमान है।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला रामदास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा  समीर मोहंती, विधायक पोटका ,संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं रेलवे तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।