logo

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को बताया निराशाजनक

367.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निराशाजनक करार दिया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि यह लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई राज्य सरकारों की आवाजों पर एक हमला करने जैसा है। साथ ही इन सरकारों को दबाने का एक और बेशर्म प्रयास है। जबकि, यह वैसी सरकारे हैं, जो विशेष रूप से हाशिये के लोगों और उनके मुद्दों के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। मालूम हो कि रविवार को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सिसोदिया पर शराब नीति में कारोबारियों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT