logo

द फॉलोअप की खबर का असर : झारखंड-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली NH 43 की स्थिति सुधरी

jkbnhAEUIYR.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के झारखंड में स्थित हिस्से की बदहाल हालत की तस्वीर 'द फॉलोअप' में दिखने के बाद खबर का जबरदस्त असर हुआ है। खबर के दूसरे ही दिन सड़क की मरम्मत बेहतर तरीके से की गई है। कल तक जिस एनएच 43 पर तीन फीट से अधिक गड्ढे थे और पानी भरा हुआ था, वह आज पूरी तरह से ठीक हो गया है।

इस बदलाव को लेकर लोगों ने मीडिया का ना केवल धन्यवाद किया है, बल्कि इसे एक जागरूक मीडिया होने के दायित्व को निभाने का उदाहरण भी बताया है। लोगों ने कहा कि आज मीडिया ही ईमानदारी से काम कर रही है, जबकि अन्य लोग स्वार्थ से काम कर रहे हैं, और यही कारण है कि बदहाली की तस्वीरें हर जगह दिखाई देती हैं।
खबर के बाद जिला कलेक्टर प्रेरणा दीक्षित ने इसे गंभीर मामला बताते हुए विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। यह सड़क सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं है, बल्कि यह झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का झारखंड हिस्सा है। हालांकि, यह सच है कि इस सड़क की खराब हालत की खबर ने ही इसे सुधारने की दिशा में असर डाला, और इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी। लोगों ने 'द फॉलोअप न्यूज़' का आभार व्यक्त किया है, जिसने लोगों की जान के जोखिम में डालने वाली इस बदहाल सड़क को ठीक करवाया।

 

 

Tags - Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand news updates latest Jharkhand News latest Gumla jail News Gumla jail News Updates Gumla jail News updates Gumla jail Updates Gumla jail News in hindi