रांची:
रांची के अरगोड़ा थानाक्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के आज सुबह सुषमा बड़ाईक (Sushma Badaik) को गोली मारी गई है। उनका इलाज मेडिका में चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार सुषमा की स्थिति गंभीर है। अपराधियों ने सुषमा को तीन गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

सुबह 9:30 बजे हुई है घटना
अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सुबह 9:30 बजे बाइक पर तीन की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

एक मामले पर होनी थी आज सुनवाई
सुषमा बड़ाईक के एक मामले के लेकर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। केस संख्या 531/2020 मामले में सुनवाई होगी। न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में मामला सूचीबध्द है। बताया जा रहा है कि सुषमा खुद अपना पक्ष अदालत में रखने वाली थी लेकिन सुनवाई से पहले ही उन्हें गोली मार दी गई है।