logo

धनबाद : बैंक ऑफ इंडिया ATM से कैश बॉक्स को उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

boi_chor.jpg

धनबाद:
धनबाद जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार देर रात जोड़ापोखर थानाक्षेत्र के पास बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) के ATM मशीन के कैश बॉक्स को अपराधियों में उड़ा (The criminals blew up the cash box of the ATM machine) लिया। मिली जानकारी के अनुसार इस मशीन में शनिवार को ही EPS कंपनी ने साढे 10 लाख रुपए डाले थे। इस बात की जानकारी तब मिली जब स्थानीय लोगों एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस (Dhanbad Police) को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू किया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि एटीएम का सीसीटीवी कैमरा पिछले 20 दिनों से खराब है। अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधी कितने पैसे लेकर भागे है। मंगलवार को बैंक अधिकारी के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 


एटीएम का शटर भी गिरा रहता है
 बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पुटकी रोड में स्थित है। एटीएम सुनसान क्षेत्र में है। बैंक के बाद जंगल शुरू होता है। यहां तक की इस एटीएम की सुरक्षा में कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। ऐसे में घात लगाए अपराधियों ने मौके पाकर कैश बॉक्स ही उड़ा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एटीएम का शटर आधा गिरा रहा था। इस कारण लोगों को आना आना जाना भी कम रहता है। इसका लाभ बदमाशों ने उठाया।

बैंक के अधिकारियों को दे दी गई जानकारी
थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात की जानकारी बैंक के अधिकारियों को दे दी गई है। बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी को भी इस बात दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि जब के जांच के सीसीटीवी कैमरा खंगालने पहुंचे तो पता चला कि पिछले 20 दिनों से यह खराब है। वहीं एटीएम में किसी सुरक्षाकर्मी की तैनाती भी नहीं है। जिस कारण अपराधी वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। अबतक यह पता नहीं चल पाया है कि अपराधी कितने पैसे लेकर भागे है। मंगलवार को बैंक अधिकारी के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।